फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए शोहदे को पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
शोहदे को पकड़वाने वाली छात्राओं को न्याय नहीं मिल सका। पुलिस ने छात्राओं के पिता से तहरीर तो ले ली लेकिन इसके बाद शोहदे को छोड़ दिया। वहीं, प्रभारी कोतवाल का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला गड्ढा निवासी दो छात्राओं ने शुक्रवार को लालदरवाजा फव्वारा के पास पिकेट पुलिस से शिकायत कर पीछा कर रहे शोहदे को पकड़वा दिया था। छात्राओं का आरोप था कि शोहदा पांच दिनाें से लगातार उनका पीछा कर परेशान कर रहा था। जानकारी मिलने पर छात्रा के पिता ने कोतवाली पहुंचकर शोहदे के खिलाफ तहरीर दी थी। बताते हैं कि पुलिस ने बगैर कार्रवाई किए शोहदे को छोड़ दिया।

छात्रा के पिता ने बताया कि कोतवाली में उसने शोहदे के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर तो ले ली लेकिन इसके बाद उसे घर भेज दिया। वहीं, इस संबंध में प्रभारी कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। कोतवाली में ऐसी कोई तहरीर भी उनके संज्ञान में नहीं आई है। फिर भी वह मामले की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें