फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
CCTV Camera - फोटो : irishtimes.com
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर में हुए कोटेदार रामनरेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। हालांकि कोटेदार के परिजन फुटेज देखकर आरोपियों की शिनाख्त नहीं कर सके हैं। इस पर एसपी ने आरोपियों की पहचान करने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


चांदपुर निवासी कोटेदार रामनरेश तिवारी 14 मार्च को अपनी राशन की दुकान से लापता हो गए थे। 15 मार्च को शहर कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 16 मार्च को कोटेदार का शव आवास विकास कालोनी स्थित नाले में एक सफेद रंग के फट्टे में बंधा पड़ा मिला था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। फुटेज दिखाने के बावजूद परिजनों द्वारा आरोपियों की पहचान न किए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने फुटेज सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। इसके साथ ही पहचान करने वाले का नाम गुप्त रखते हुए इनाम देने की घोषणा की है। 

फुटेज में बाइक सवार दो युवक सफेद रंग की शर्ट पहने हुए हैं। बाइक चालक हाफ स्वेटर भी पहने है और अपने चेहरे पर सफेद कपड़ा बांधे हुए है। वह किड्स जी स्कूल वाली गली से गुजर रहे हैं। बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति बीच में सीट पर सफेद रंग का फट्टा पकड़े है। दूसरे फुटेज में दोनों व्यक्ति बाइक से बिना बोरा के वापस जाते दिख रहे हैं। फुटेज में चेहरा व बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं है। हालांकि पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि कोई भी व्यक्ति आरोपियों की पहचान कर 9454403326, 9454401449 और 9837776661 पर सूचना दे सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। 
विज्ञापन


अपहरण के तुरंत बाद कर दी गई हत्या 
चांदपुर निवासी कोटेदार रामनरेश तिवारी 14 मार्च को जिस समय लापता हुए थे। उसके कुछ देर बाद के ही सीसीटीवी फुटेज में बाइक से युवक सफेद बोरा ले जाते दिख रहे हैं। इससे आशंका है कि कोटेदार की उसी दौरान हत्या कर शव फेंका गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें