फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में पुलिस कर सकी लूट का खुलासा

Sun, 09 Aug 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंडी सड़क पर एक साल पहले और राजेपुर में आठ माह पहले हुई लूटों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोनों लूटों में दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। इनसे पूरी नगदी भी बरामद नहीं हुई। स्वाट टीम प्रभारी को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश लाल टाटा सूमो पर वारदात को अंजाम देने के लिए अल्हागंज की ओर से आ रहे हैं। इस पर टीम प्रभारी और राजेपुर
विज्ञापन


एसओ ने वाहनों की चेकिंग  शुरू कर दी। पुलिस ने लाल सूमो को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार दो बदमाश भगाने लगे। पीछा करने पर इन्होंने पुलिसपर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी में इनसे 315 बोर के तमंचे और कारतूस बरामद हुए। बदमाशों ने शहर और राजेपुर क्षेत्र में हुई लूट में हाथ होना कबूला है। एसपी दिनेश

कुमार पी ने बताया कि मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी विजय गुप्ता का ठंडी सड़क पर पेट्रोल पंप है। 16 अगस्त 2014 की दोपहर विजय गुप्ता कर्मचारी नरेंद्र शाक्य के साथ कार से 9.70 लाख रुपये लेकर आईटीआई चौराहा के पास स्थित आईडीबीआई बैंक में जमा करने जा रहे थे। बैंक के पास बाइक पर सवार युवकों ने तमंचा लगा कर विजय से नगदी लूट ली।
विज्ञापन


इन्होंने दूसरी वारदात राजेपुर के निबिया चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी अजय मिश्रा, नीलेश पाल से किया जाना कबूल किया है। 9 फरवरी 2015 को अजय और नीलेश बाइक से फतेहगढ़ स्थित बैंक आफ बड़ौदा में रुपये जमा करने के लिए जा रहे थे। नासा नाला के पास लुटेरों ने अजय मिश्रा को गोली मार कर 5.59 लाख रुपये लूट  लिए थे। पकड़े गए बदमाशों ने अपने

नाम शिवम राठौर पुत्र मुन्नू सिंह व मोहन राठौर पुत्र रघुराज सिंह निवासी नगला परम थाना नयागांव जिला एटा बताए। उन्होंने बताया कि शिवम राठौर इस समय शहर की आवास विकास कालोनी में रहता है। इन बदमाशों से दोनों घटनाओं में लूटी गई रकम में से 1.50 लाख रुपये बरामद हुए हैं। उधर, राजेपुर पुलिस कब्जे में ली गई टाटा सूमो के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें