फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Sat, 19 Sep 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल से बैंक जाते समय पिकप की चपेट में आकर ग्रामीण गंभीर घायल हो गया। उसे  लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना नवाबगंज के गांव सादिकपुर निवासी सुरेंद्र सिंह (52) के पिता बालकराम की तबीयत खराब चल रही है। सुरेंद्र पिता के इलाज के लिए शनिवार को साइकिल से शुकरुल्लापुर स्थित बैंक से
विज्ञापन


रुपये निकालने जा रहे थे। शुकरुल्लापुर पहुंचने से पहले पीछे से आ रही पिकप की चपेट में आने से ये घायल हो गए। हादसे को देखकर आसपास के लोगों ने पिकप चालक को पकड़ लिया और पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर घायल के भाई रवींद्र सिंह के अलावा परिवार के अन्य लोग आ गए। इन्हाेंने घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। यहां से

सुरेंद्र को कानपुर रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग सुरेंद्र को कानपुर ले जाने लगे। रास्ते में सुरेंद्र की मौत हो गई। इस पर परिजन शव को वापस लोहिया अस्पताल ले आए। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पेड़ से गिरकर किसान की मौत
लकड़ी काटते समय पेड़ से गिरकर किसान की मौत हो गई। गांव उलियापुर निवासी जवाहरलाल (55) पुत्र हीरालाल खेतीबाड़ी करते थे। शनिवार सुबह जवाहरलाल आम के बाग से लकड़ी काटने गए थे। वह पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहे थे, तभी पैर फिसलने से नीचे आ गिरे ।  इससे इनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। काफी देर तक इनके घर न पहुंचने पर भाई

बहोरनलाल यादव आम के बाग पहुंचे। भाई का शव देख उन्होंने थाना पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के अलावा मृतक की पत्नी देववती आदि परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें