फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलपंप और दुकान से चोरों ने नगदी, सामान उड़ाया

Tue, 22 Sep 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सातनपुर मंडी रोड के पेट्रोल पंप की अलमारी से चोर नगदी चुरा ले गए। चोरों की आहट पर पंप  कर्मचारी जाग गए। शोर मचाने पर चोर पथराव कर फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने पंप के पास स्पेयर पार्ट्स की  दुकान से दो जैक चुरा लीं। सीओ सिटी ने जांच की। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


मोहल्ला लालदरवाजा ठंडी सड़क निवासी विपिन कुमार गुप्ता का सातनपुर मंडी रोड पर ओम संाई फिंलिग स्टेशन है। विपिन रात में घर आ गए। पेट्रोल पंप पर कर्मचारी सुभाषचंद्र और नितेश ही थे। कर्मचारी पंप का केबिन बंद किए बगैर ही मशीन के पास सो गए। रात करीब 3 बजे चोर आ धमके। इन्होंने केबिन में रखी अलमारी से 17 हजार रुपये चुरा लिए। अलमारी के

लॉकर को खोलने से हुई खटपट सुनकर कर्मचारी जाग गए। यह शोर मचाने लगे। इस पर चोर दीवार फांद कर खेतों की ओर भाग निकले। इन्होंने पंप कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया। चोरी की सूचना पर सुबह विपिन पंप पर पहुंचे। इन्होंने
विज्ञापन


आईटीआई चौकी पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद चौकी प्रभारी रामजीवन यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी योगेश कुमार ने भी मुआयना किया। सीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पंप मालिक ने बताया कि पास में ही उनकी स्पेयर पार्ट्स की दुकान है।  दुकान के पीछे चोरों ने नकब लगा दिया। चोर दुकान से दो जैक चुरा ले गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें