फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के निकट शोरूम से लाखों का माल चोरी

Fri, 18 Mar 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाने के पास बाइक शोरूम से लाखों का माल चोरी हो गया। शोरूम मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मालिक से कर्मचारियों की लिस्ट मांगी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव न्यामतपुर ठाकुरान निवासी सूरज प्रताप सिंह की थाने के निकट बाइक की एजेंसी है। बुधवार को मालिक शोरूम बंद कर घर चले गए थे। रात को किसी समय चोर शोरूम के पीछे से दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने पीछे वाले दरवाजे में लगे ताले को तोड़ दिया। इसके बाद चोर शोरूम के एक अन्य कमरे का ताला तोड़कर अंदर पहुंच गए।
विज्ञापन


चोरों ने यहां से लाखों का सामान चोरी कर लिया और भाग गए। गुरुवार सुबह जब मालिक शोरूम खोलने के लिए पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। थाने के निकट चोरी होने से इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग आ गए। एसओ प्रदीप यादव का कहना है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ है। सूरज प्रताप ने बताया कि चोर शोरूम से इनवर्टर, बैटरा, बाइक के पार्ट्स सहित करीब 4.65 लाख रुपये का माल ले गए। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोपहर बाद तक मामला दर्ज नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें