फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब झांसी में आपरेशन ‘आल आउट’

Fri, 18 Mar 2016 12:39 AM IST
jhansi
विज्ञापन
अब झांसी में आपरेशन ‘आल आउट’ - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। लखनऊ के बाद अब झांसी में आपरेशन ‘आल आउट’ चलेगा। इसके तहत थाने के मुंशियों को छोड़कर पूरा पुलिस फोर्स अधिकारियों के साथ सड़क पर दिखेगा। लगातार तीन घंटे तक सघन चेकिंग अभियान चलेगा। अपराधियों व वांछितों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जाएंगे। यह अभियान प्रत्येक सप्ताह चलाया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी सिटी गरिमा सिंह ने बताया कि आपरेशन की रणनीति का खाका तैयार कर लिया गया है। इसका मकसद अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ जनता का विश्वास जीतना है। उन्होंने स्वीकार किया कि शहर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जिस पर अंकुश लगाने की रणनीति बनाई जा रही है। इसी प्लानिंग का प्रमुख हिस्सा आपरेशन ‘आल आउट’ है। यह प्रत्येक सप्ताह चलेगा, जिसके तहत सिर्फ थानों के मुंशियों को छोड़कर प्रत्येक पुलिस कर्मी चाहे वह सिपाही हो अथवा अधिकारी। सभी एक साथ सड़क पर उतरेंगे। सभी तीन घंटे तक न सिर्फ प्रमुख चौराहों पर वाहनों की सघन चेकिंग करेंगे, बल्कि शहर की सीमाओं को सील कर वाहनों को पूरी तरह से चेक किया जाएगा। होटलों, रेस्त्रां, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्कों आदि स्थानों पर भी चेकिंग होगी। इस दौरान पुलिस टीमें फरार अपराधियों व वांछितों की तलाश में भी छापेमारी करेंगी। शहर के उन स्थानों पर सघन चेकिंग कराई जाएगी, जहां ज्यादा वारदातें होती हैं। अभियान के दौरान पुलिस की जद में आने पर चाहे कितना भी रसूख वाला हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान से जनता के बीच पुलिस को लेकर विश्वास पैदा होगा। उन्होंने बताया कि अभियान की रणनीति बना ली गई है, जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें