फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के चौकीदार की हत्या

Mon, 30 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता के पेट्रोल पंप पर चौकीदार अधेड़ की हत्या कर दी गई। हत्या में नुकीला हथियार प्रयोग किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। सपा के महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता का गुरुगांव देवी किसान सेवा केंद्र के नाम से मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप है। यहां हरदोई के पाली के सितौली निवासी रामशंकर अग्निहोत्री (55) चौकीदारी करता था। रविवार की रात किसी ने नुकीला हथियार मार कर उसकी हत्या कर दी। शव को पेट्रोल पंप से कुछ
विज्ञापन


दूरी पर डाल दिया। रात के समय पंप पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड किशन पाल ने रामशंकर को चारपाई पर न देख कर  सेल्समैन अनिल को जानकारी दी। सेल्समैन व किशनपाल ने रामशंकर की तलाश की तो कुछ दूरी पर उसे घायल पड़ा पाया। उसके सिर से खून निकल रहा था। इसकी जानकारी पर पुलिस रामशंकर को लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल ने रामशंकर के भाई रविशंकर व विमलेश को घटना की जानकारी दी। परिवार के

लोग रात में घटनास्थल पर आए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नुकीले हथियार से सिर पर वार किए जाने से मौत होना बताया गया है। भाई रविशंकर ने बताया ने पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे भाई विमलेश ने आकाशीय बिजली गिरने से भाई की मौत होने संबंधी थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें