फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों पर गई किशोरी से दुष्कर्म

Wed, 19 Jul 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। खुले में खेतों पर शौच करने गई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि युवक जान से मारने की धमकी देता भाग गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कि मंगलवार को उसकी नाबालिग बहन खेतों में अकेले शौच करने गई थी। राजेंद्र के खेत में गांव के ही राहुल ने किशोरी को  दबोच लिया। उसे खींचकर पास की झाड़ियों में खींच ले गया। दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर उसके साथ मारपीट की। शोरगुल सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। तभी राहुल जान से मारने की धमकी देता मौके से फरार हो गया। एसओ संजय कुमार रॉय ने बताया कि भाई की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें