फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर डंडे से वार कर की गई हत्या

Sun, 13 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
पटवाई थाना क्षेत्र के लालपुर पट्टी निवासी जोगराज की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव में हत्या कर दी गई। उसका कीचड़ में सना शव रायपुर में साधु की कुटिया के पास मिला। पुलिस को उसके कपड़े भी साधु की कुटिया से मिले हैं। सिर पर चोट लगने और शरीर पर घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। मृतक की भाई की तहरीर पर साधु लाला दास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पटवाई थाना क्षेत्र के गांव लालपुर पट्टी खुर्द निवासी जोगराज सिंह (40) रामपुर डिस्टलरी में काम करता था। वह शनिवार दोपहर मूंढापांडे के पैपटपुरा गांव में रिश्तेदार की बेटी की शादी में शरीक होने गया था। दावत में शरीक होने के बाद वो वापस नहीं आया। परिवार की लोगों ने शनिवार रात ही उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चला।

रविवार सुबह उसका शव सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव में साधु की कुटिया के पास पड़ा मिला। साधु की कुटिया नाले के किनारे स्थित है। परिजनों के मुताबिक जोगराज का शव कीचड़ में सना हुआ था और शरीर पर सिर्फ अंडरवियर और बनियान था। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने छानबीन की तो जोगराज के कपड़े साधु की कुटिया में मिले।
विज्ञापन


साधु के पैर भी कीचड़ से सने हुए थे और उसके शरीर पर खून के निशान भी मिले। पुलिस ने साधु लाला दास को हिरासत में ले लिया। जोगराज के भाई झांजन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने साधु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी साधु से पूछताछ कर हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक जोगराज की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। साथ ही उसके शरीर पर घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें