फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर सुनील दत्त सहित 150 भाजपाइयों पर रिपोर्ट

Sun, 29 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
BJP LOGO
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी के बेटे एवं फर्रुखाबाद सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी और 150 अज्ञात भाजपाइयों पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उड़नदस्ता प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के आवास सेनापति में शाम 4:15 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग चल रही थी। इसमें 150 कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


मोटरसाइकिलें खड़ी थी। पूछने पर पता चला कि अनुमति लिए बगैर बैठक हो रही थी। इसमें मेजर सुनील दत्त अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। कोतवाल द्रविड़ सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर धारा 171 ज व 188 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें