फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी के पैसे मांगने पर ममेरे भाई ने करा दी हत्या

Mon, 23 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते पुलिस कप्तान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिटायर्ड बीडीओ के पुत्र ने उधारी के पैसे मांगे तो उसके ममेरे भाई ने हत्या करा दी। इसके लिए भाड़े के हत्यारों को दो लाख रुपये में सुपारी दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे की तलाश है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव नरायनपुर निवासी रिटायर्ड बीडीओ रामभरोसे जाटव के पुत्र संजय की 18 मई की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने संजय के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा मामले की जांच शुरू की।  शक के आधार पर मृतक के ममेरे भाई मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अदिउली गांव निवासी सोनू जाटव को हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद हथियापुर निवासी यासीन को पकड़ लिया। सोनू ने पुलिस को बताया कि उसने बिजनेस के लिए संजय से 4.50 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। धीरे -धीरे बकाया 14.50 लाख रुपये हो गए। संजय रुपये वापस मांगने लगा। इस पर उसकी हत्या करा दी। इसके लिए यासीन को दो लाख की सुपारी दी।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी राजेश कृष्ण ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना में सोनू, यासीन के अलावा एक अन्य युवक भी शामिल है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी के मुताबिक सोनू ने संजय को मोबाइल पर काल कर मौके पर बुलाया था।

उसके आते ही हमलावरों ने गोली मार दी। घटना के दूसरे दिन सोनू मृतक के घर गया ताकि कोई उस पर शक न कर सके। पुलिस लाइन में संजय के पिता रामभरोसे, मां शारदा देवी और बहन ममता भी गई थीं। परिजनों ने सोनू को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें