फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने दरोगा को पीटा

Sat, 30 May 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वकील को धमकाना और अपमानित करना आवास विकास कालोनी के चौकी प्रभारी को महंगा पड़ा। शनिवार को घर से भागी युवती को बरामद कर अदालत में पेशी पर लेकर गए दरोगा को वकीलों ने घेर लिया। इसके बाद कचहरी परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसमें दरोगा की वर्दी फट गई और वह चुटहिल हो गया। घटना की जानकारी पर सीओ पुलिस बल के साथ कचहरी पहुंचे। यह दरोगा को एसपी कार्यालय लेकर आए। पीड़ित ने एसपी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद लोहिया अस्पताल
विज्ञापन


पहुंच कर मेडिकल कराया। इस मामले में  फतेहगढ़ कोतवाली में एक वकील को नामजद करते हुए पांच छह अज्ञात वकीलों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घर से भागी युवती के मिलने पर आवास विकास चौकी प्रभारी डेढ़ छैल शनिवार को उसके बयान दर्ज कराने दीवानी न्यायालय गए थे। वह न्यायालय के बाहर कचहरी परिसर में युवती के साथ खड़े थे। तभी एक वकील आए और 24 मई को अपमानित किए जाने को लेकर नाराज होने लगे। इसको लेकर दरोगा और वकील में विवाद शुरू हो गया। इसके

बाद वकीलों ने दरोगा को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद कचहरी परिसर में दरोगा को दौड़ा दौड़ा पीटा। इसमें दरोगा की वर्दी फट गई । कई बार  गिरने से वह चुटहिल हो गए। घटना की जानकारी पर सीओ योगेश कुमार पुलिस के बल के साथ पहुंचे। वह दरोगा को वकीलों से बचा कर एसपी कार्यालय लाए। यहां एसपी को दरोगा ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाल अनूप तिवारी भी कचहरी पहुंचे।  दरोगा का  लोहिया अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। दरोगा ने फतेहगढ़ कोतवाली में अधिवक्ता सूवेदार सिंह निवासी विकास नगर और पांच छह अज्ञात वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें