फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक ने युवक को गोली मारी, घायल

Thu, 18 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा महावन के समीपवर्ती नगला भरऊ के एक युवक को पड़ोसी गांव के पूर्व सैनिक ने राइफल से गोली मार दी। युवक के बाएं हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर की आवाज सुन मौके की ओर भागे लोगों ने पूर्व सैनिक को दबोच लिया और घायल को अस्पताल लेकर गए। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


नगला भरऊ निवासी घमंडी (35) पुत्र अनिरुद्ध सिंह बुधवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी गांव ताज के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव नगला कुंजी निवासी पूर्व सैनिक बच्चू सिंह पुत्र नौनिहाल सिंह ने लाइसेंसी राइफल से उन पर फायर कर दिया। इसके चलते घमंडी गंभीर रूप से घायल हो गए।

फायर की आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े ग्रामीणों ने पूर्व सैनिक को दबोच लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि गोली चलाते समय पूर्व सैनिक बच्चू सिंह नशे की हालत में था। घायल घमंडी को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें