फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग कर्मचारी के घर से पांच लाख की चोरी

Fri, 08 May 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छत के रास्ते से घर में उतरे चोरों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी के यहां से लाखों रुपये की कीमत के जेवर और नगदी चोरी कर ली। सुबह पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी करने के बाद लौट गई। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


मोहल्ला चिलपुरा निवासी मनोज कुमार दीक्षित कन्नौज जिले के कस्बा छिबरामऊ में सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं। मनोज के भाई सर्वेश की पल्ला बाजार में कपड़ों की दुकान है। गुरुवार की रात बिजली चले जाने पर परिवार के लोग खाना खाने के बाद छतों पर सोने चले गए थे। रात किसी समय चोर छत पर पहुंचे और जीने का दरवाजा खोल कर नीचे उतर आए। चोरों ने

सर्वेश के कमरे का ताला तोड़ दिया। इन्होंने कमरे में बेड के नीचे से अलमारी की चाबी निकाल ली और जेवरों के अलावा नगदी चोरी कर ली। चोरों ने मनोज के कमरे का ताला भी तोड़ दिया। यहां अलमारी के ऊपर रखी चाबी को तलाश कर इसमें से भी जेवर और नगदी चुरा लिए। वारदात को अंजाम देकर चोर मेन गेट के पास वाले कमरे से निकलकर भाग गए। शुक्रवार
विज्ञापन


को जब महिलाएं सोकर उठीं तो चोरी का पता चला। शोर शराबा होने पर परिवार के लोग जाग गए। घटना की सूचना तिकोना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस स्थानीय लोगों के नाम डायरी पर नोट कर ले गई । घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता दिलीप भारद्वाज, अजीत पांडेय भी पहुंचे। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि बिजली

विभाग आपात कटौती के साथ ही रोस्टर में कटौती करता है। इससे चोरों को चोरी करने में सहूलियत मिल जाती है। शहर क्षेत्र में आए दिन चोरियां होने लगी हैं। मनोज ने बताया कि चोर उनके यहां से दोनों भाइयों का करीब पांच लाख का माल ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें