जमीन को लेकर हुए विवाद में दुर्गुपुर गांव में रविवार को हमलावरों ने
दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें एक ग्रामीण घायल हो गया। घायल ने
तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही
है। घायल का यह भी आरोप है कि मामले पर पंचायत होने के बाद हमलावरों ने
वारदात को अंजाम दिया। गांव दुर्गूपुर निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव अपनी जमीन पर चबूतरा बनवा रहे हैं। गांव के ही विजेंद्र सिंह ने रविवार को
जमीन
को अपना बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। मामला पंचों तक पहुंचा तो दोनों
पक्षों में पंचायत हुई। आरोप है कि पंचायत खत्म होने के बाद विजेंद्र सिंह
अपने साथियों के साथ आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई
और एक गोली अनिल के हाथ में लगी। इसके बाद हमलावर असलहे लहराते हुए भाग
निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल
पहुंचाया। घायल अनिल ने वीर बहादुर, विजेंद्र सिंह और सुनील कुमार के
खिलाफ
तहरीर दी है। अनिल ने बताया कि जमीन उसकी है। पंचों ने भी उसी के हक में
फैसला दिया है। इसके बावजूद हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उन पर
फायरिंग की। इधर, कोतवाल केबी सिंह ने घटना को संदिग्ध बताया है।
गाली देने से मना करने पर दबंगों ने धुना
शराब पीकर गालीगलौज का विरोध करने पर युवकों ने ग्रामीण को पीटकर घायल कर
दिया। गांव मुडौल निवासी भानदास ने मोहल्ले के सुधीर और सुखदेव पुत्रगण
मुकुट के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि आरोपी शराब पीकर
गालीगलौज कर रहे थे। मना करने उसे पीटकर घायल कर दिया।