फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया जाए स्वतंत्रता दिवस

Fri, 07 Aug 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मातहतों और गणमान्य नागरिकों से कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर्व के रूप में धूमधाम से मनाएं। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को सुबह 6.30 बजे ब्लाक, तहसील,
विज्ञापन


नगर पंचायत और फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगरों में प्रभात फेरियां निकाली जाएं। प्रभात फेरियों के आयोजक डीआईओएस और बीएसए रहेंगे। सुबह साढ़े सात बजे फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम से क्रास कंट्री रेस निकाली जाए। सुबह 8 बजे सभी सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण हो। 8.15 बजे जिले के सभी महाविद्यालयों, कालेजों और स्कूलों में

ध्वजारोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 9 बजे नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद, कोतवाली मोहम्मदाबाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद और आश्रम पद्धति विद्यालय मोहम्मदाबाद में जिलाधिकारी पौधरोपण करेंगे। 9.45 बजे भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। 10 बजे केंद्रीय कारागार, लोहिया अस्पताल और कुष्ठ आश्रम घटियाघाट में फल
विज्ञापन


वितरण कार्यक्रम होगा। 3 बजे रामानंद विद्यालय से बद्री विशाल डिग्री कालेज तक होमगार्ड, पुलिस, एनसीसी कैडेट्स रूट मार्च करेंगे। जिलाधिकारी एक मलिन बस्ती का भी निरीक्षण करेंगे। सायं 4 बजे आरआई पुलिस लाइन में बच्चों की खेलकूद

प्रतियोगिता होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 13 से 15 अगस्त की रात तक जिले के सभी सरकारी भवनों पर तिरंगे रंग की लाइटों से प्रकाश किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ल, पूर्व विधायक महरम सिंह और रमला राठौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें