फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी झगड़े में दो ने जान दी

Wed, 09 Sep 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दंपतियों के आपसी झगड़े में दो लोगों ने जिंदगी हार दी और फांसी लगाकर जान दे दी। एक घटना में शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। वहीं दूसरी घटना में पुलिस मायके वालों के आने का इंतजार कर रही थी। महिला का शव घर पर ही रखा था।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव नगला वजीर निवासी इंद्रपाल कठेरिया की शादी कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव जीरौगार निवासी चिन्ना देवी के साथ हुई थी। करीब चार साल से इंद्रपाल ससुराल में पत्नी के साथ रहकर ट्रैक्टर चलाता था। ससुर ऊधन सिंह के मुताबिक मंगलवार रात इंद्रपाल शराब के नशे में घर आया। उसका पत्नी चिन्ना देवी से झगड़ा हो गया। इंद्रपाल ने पत्नी की

पिटाई कर दी और गुस्सा होकर घर से चला गया। बुधवार सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने उसका शव गांव के ही वीरपाल के खेत में पेड़ पर फांसी पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पत्नी चिन्ना देवी और ससुर ऊधन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ऊधन ने बताया कि दामाद इंद्रपाल शराब पीने का आदी था। अक्सर उनकी पुत्री चिन्ना देवी के साथ मारपीट करता था।  
विज्ञापन


वहीं शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव हजियांपुर निवासी अनुज कुमार की शादी आठ साल पहले कानपुर निवासी सोनम (26) के साथ हुई थी। बुधवार सुबह अनुज का सोनम से मायके न भेजने को लेकर झगड़ा हो गया। इससे गुस्साई सोनम ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर धोती का फंदा बना गले में डालकर आत्महत्या कर ली। ऊपर पहुंचे अनुज ने पत्नी को फांसी

पर लटका देख पिता जागन सिंह को बुलाया। पिता-पुत्र ने दरवाजा तोड़कर सोनम को फांसी से नीचे उतारा। परिजनों की सूचना पर फैजबाग चौकी इंचार्ज एमपी सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मृतका के मायकेवालों को दी गई। समाचार लिखे जाने तक मायके वाले आए नहीं थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मायके वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की

जाएगी। उधर, अनुज कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले पत्नी सोनम मायके से घर लौटी थी। बुधवार सुबह मायके जाने के लिए पत्नी ने कहा तो उसने मना कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें