फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Thu, 10 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बाइक से दवा लेकर वापस लौटते समय ट्रक की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के बेटे ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए थे। इसलिए उसे चोट नहीं लगी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा निवासी विमला देवी (65) पत्नी रघुवीर सिंह बुधवार को बाइक से बेटे नकुल के साथ फतेहगढ़ दवा लेने के लिए गई थीं। वहां से नकुल वापस घर लौट रहे थे। स्टेट बैंक के पास पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर विमला देवी बाइक से गिर पड़ीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने वायरलेस से मदनपुर चौकी पुलिस को ट्रक पकड़ने का संदेश प्रसारित किया।

मदनपुर चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर चालक को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मां की मौत  पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे नकुल ने ट्रक चालक के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें