फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 15 Apr 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल में पड़ी डकैती के चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से नगदी और लूटा गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पांच हजार का इनाम दिया।
विज्ञापन

थाना कंपिल के गांव भटमई निवासी अशोक शाक्य दो अप्रैल की रात अपनी झोपड़ी में सो रहे थे।

इस बीच सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर अशोक समेत परिवार के अन्य लोगों को मारपीट कर एक लाख की नगदी और जेवर के अलावा ट्रैक्टर लूट ले गए थे। इस मामले की सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। एसपी ने कंपिल एसओ सुशील कुमार और सर्विलांस प्रभारी कुलदीप दीक्षित और स्वाट प्रभारी को खुलासे के निर्देश दिए। टीम इसके खुलासे के लिए छापेमारी कर रही थी।

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश कंपिल की कटरी में किसी वारदात के लिए खड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस की टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने बदमाशों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचे और कारतूस के अलावा नगदी और लूटा गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम संतोष धीमर निवासी पथरामई थाना कंपिल, ब्रजेश सिंह चौहान निवासी मोहम्मदनगर बड़ोरा थाना अलीगंज जिला एटा, रिंकू यादव निवासी कबुद्दीनगर कंपिल, राजेंद्र सिंह जाट निवासी बठैन थाना कोसी कला जिला मथुरा बताए। एसपी राजेशकृष्ण ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से लूटा गया ट्रैक्टर और 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें