फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे की जांच को गई टीम के लौटने पर फायरिंग

Sun, 16 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 प्लाट पर कब्जे के विवाद की जांच कर टीम के लौटने के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। ईट, पत्थर चले और फायरिंग हुई। झगडे़ की सूचना पर एसडीएम, सीओ सहित कायमगंज व कंपिल फोर्स मौके पर पहुंचा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


शुक्रवार को थाना दिवस में क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर जागीर निवासी अनेक सिंह ने शिकायत की थी कि उसकी खरीदी हुई जमीन पर गांव के संजीव पक्ष ने कब्जा कर लिया है। कई बार वह शिकायत कर चुके हैं लेकिन कब्जा नहीं मिला। इस पर एसडीएम ने टीम बनाकर जांच के आदेश दिए थे। शनिवार को इसी मामले में नायब तहसीलदार पवन गुप्ता, राजस्व कमी व कोतवाली के एसआई आरएस वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों से प्रपत्र मांगे गए। अनेक सिंह पक्ष ने कहा कि उसने दीवारी लाल से जगह बैनामा कराया है। जबकि संजीव पक्ष का कहना है कि उसके पास पहले से पांच रुपये के स्टांप पर विक्रय पत्र है। प्रपत्र की जांच के बाद टीम वापस लौट गई।

इसी बीच जमीन को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। ईंट पत्थर चलने लगे। भगदड़ मच गई। इसी बीच फायरिंग शुरू हो गई। लोग अपने घरों में छिप गए। सूचना पर एसडीएम अजीत कुमार, सीओ नरेश कुमार, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी, कंपिल एसओ बीरपाल सिंह तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पत्थरबाजी करने वाले लोगों को तलाशा पर वे भाग गए।  सीओ ने बताया कि मामला शांत करा दिया है। सुरक्षा की दृष्टि पुलिस तैनात कर दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें