फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे की चिंगारी से लाखों का सामान जला

Tue, 01 Nov 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद परेशान ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीपावली के त्योहार पर पटाखा छुड़ाते समय चिंगारी से घर में रखे सामान में आग लग गई। लपटें देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिवार के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।  गांव हजरतपुर निवासी हरीराम के बच्चे दीपावली को घर की दूसरी मंजिल के बरामदे में आतिशबाजी चला रहे थे और घर के बड़े लोग नीचे थे। तभी पटाखों की चिंगारी से घर में रखे सामान में आग लग गयी।
विज्ञापन


ऊपर के कमरे से लपटें निकलती देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। जब तक आग पर काबू पाया, तब तक घरेलू सामान जलकर राख हो गया था। हरिराम ने बताया कि आग से उसका पूरी गृहस्थी का सामान, कपडे़, बर्तन, अनाज, चारपाई, जेवर व 80 हजार रुपये जल गए। उसे लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस व लेखपाल पहुंचे। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन किया और बताया कि मुआवजे के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें