फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से नाले में गिरा बालक, मौत

Fri, 14 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बालक की मौत की घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशम बाग में नाले के पास खेलते समय लोहे की पाइप पकड़ने पर बालक को करंट लग गया। जोर के झटके से वह नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। शीशमबाग निवासी योगेश सिंह का पुत्र आर्येंद्र (10) गुरुवार शाम करीब चार बजे घर से करीब 300 मीटर दूर पानी की टंकी के पास नाले के पास खेल रहा था। वह धागे में ईंट का टुकड़ा बांध कर नाले में डाल कर निकाल रहा था।
विज्ञापन


उसके  साथ खेल रहे मोहल्ले के अन्य बच्चे अंधेरा होने पर घर चले गए। लेकिन आर्येंद्र नाले के पास बैठा था। इसी दौरान बालक ने नाले के ऊपर से निकले लोहे के पाइप को पकड़ लिया। पाइप में करंट आ रहा था। करंट लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे नाले में गिर गया। देर रात तक उसके घर न लौटने पर मां रेनू सिंह व परिवार के अन्य लोग परेशान हो गए और पुत्र की खोज में जुट गए। मोहल्ले के लोगों के साथ वह इधर से उधर आर्येंद्र को खोजते रहे। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 

रात करीब 11 बजे नाले के पास परिवार के लोग पहुंचे और टॉर्च की रोशनी से देखा तो बालक एक किनारे नाले में पड़ा था। इसको निकालने के लिए दिनेश नाले में घुसा और जैसे ही बालक के शव को पकड़ा तो उसे भी करंट का झटका लगा। इसके बाद पानी की टंकी की बिजली सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें