फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने मालिक को कुल्हाड़ी से काट डाला

Fri, 14 Apr 2017 11:50 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
शुक्रवार को पोस्टर्माटम हाउस में अधेड़ के पोस्टर्माटम के दौरान मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूसा हटाने के लिए पैसा न मिलने से गुस्साए नौकर ने अपने मालिक पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आक्रोश में बौखलाए नौकर ने एक दो नहीं, ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे घटनास्थल पर ही खून से लथपथ किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस फरार आरोपी नौकर की तलाश में जुट गई है। मृत किसान के पुत्र की तहरीर पर नौकर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आलाकत्ल कुल्हाड़ी को घटनास्थल से बरामद कर लिया है।             

घटना शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे की है। इनायत नगर थाना क्षेत्र कहुआ गांव निवासी अधेड़ किसान शिव बदन शुक्ल (55) सुबह गांव निवासी नौकर राम कुमार मौर्य और बेटे मुकेश को साथ लेकर नलकूप से भूसा हटवाने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन


नलकूप पर नौकर ने मालिक से भूसा हटाने के लिए पैसे की मांग की, जिस पर मालिक ने पैसा देने से मना करते हुए भूसा हटाने के लिए कहा। नौकर जिद पर अड़ गया कि जब तक पैसा नहीं मिलेगा, तब तक भूसा नहीं हटाएंगे। इस बीच मुकेश चाय लेने चला गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में नौकर ने मालिक को गाली गलौज देना शुरू कर दिया और नलकूप पर रखी कुल्हाड़ी से मालिक के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।             

अधेड़ किसान खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और नौकर कुल्हाड़ी छोड़ भाग निकला। कुछ देर बाद चाय लेकर नलकूप पर पहुंचे बेटे ने पिता को खून से लथपथ देखा तो चीखना शुरू कर दिया। बेटे मुकेश शुक्ल ने बताया कि वह अंतिम सांसें गिन रहे थे और खून से सनी कुल्हाड़ी वहीं पड़ी थी। उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पिता की सांसें थम गईं। कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने बताया कि रामकुमार 25 वर्षों से मेरे घर पर काम करता था।             

मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण ने फील्ड यूनिट को जांच पड़ताल में लगाया। सीओ दयाशंकर सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत किसान के पुत्र की तहरीर पर आरोपी नौकर रामकुमार मौर्य के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट     दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें