फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में किसान ने गन्ना केंद्र के कर्मचारी से की हाथापाई

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गन्ने की तौल करने में देरी होने पर किसान ने शराब पीकर केंद्र के कर्मचारी से हाथापाई कर दी। उसको गालीगलौज कर धमका दिया। इसकी जानकारी पर रूपापुर चीनी मिल के क्षेत्राधिकारी केंद्र पर आए। किसान ने उनको भी खरीखोटी सुना दीं। वह सभी को धमकी देकर चला गया। गन्ना केंद्र के कर्मचारी ने किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मंझना रोड पर रूपापुर चीनी मिल का गन्ना खरीद केंद्र है। गुरुवार दोपहर बाद गांव नगला दमू निवासी एक किसान ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लाद कर केंद्र पर बेचने आया। उसने केंद्र के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रवनेश सिंह से गन्ने की तौल जल्दी करने को कहा। कर्मचारी ने थोड़ी देर बाद आने की बात कही। इस पर किसान वहां से चला गया। करीब आधा घंटे बाद शराब के नशे में किसान केंद्र पर लौट कर आया और कर्मचारी प्रवनेश को गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उसने कर्मचारी से हाथापाई कर दी। प्रवनेश ने इसकी जानकारी रूपापुर चीनी मिल के क्षेत्राधिकारी मनोज जोशी और सुभाष को दी। वह केंद्र पर आए और किसान को समझाने लगे। किसान ने उनसे भी गालीगलौज कर दिया। कुछ देर रुकने के बाद किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली को लेकर चला गया। केंद्र के कर्मचारी प्रवनेश ने थाने किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। एसओ रवींद्र नाथ यादव ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  

बहू ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का लगाया आरोप 
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव मिल्किया कांधेमई निवासी लक्ष्मी ने पति, सास, जेठ, देवर व ननद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसमें ससुराल वालों पर तीन दिन से लगातार मारपीट करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को वह किसी तरह घर से निकल कर आई और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें