फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू-ससुर झगड़े, फिर लगाई फांसी

Tue, 15 Mar 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
खुशबू( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपस में झगड़े के बाद बहू और चचिया ससुर ने फांसी लगा ली। सोमवार की यह घटना कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कादर बादपुर सराय की है। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव का अवधेश सब्जी बेचता है। साथ में पत्नी खुशबू उर्फ रूपशिला (26) के अलावा ताऊ रामलखन (50) भी रहते थे।

रामलखन का विवाह नहीं हुआ था। अवधेश की बहन रेशमा के अनुसार रविवार रात ताऊ रामलखन और उसकी भाभी खुशबू में झगड़ा हुआ। सोमवार को अवधेश सब्जी बेचने गया तो अवधेश का छोटा भाई विजय घर पर खाना खाने आया। इस दौरान भाभी खुशबू से बातचीत करने लगा। उसी समय रामलखन वहां पहुंच गया और खुशबू से गालीगलौज करने लगा। इससे क्षुब्ध खुशबू शौच का बहाना करके खेत में गई और वहीं खड़े आम के पेड़ पर फांसी लगा ली।

खुशबू की आत्महत्या की खबर पाकर पति अवधेश घर आया और ताऊ रामलखन को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। इस पर रामलखन ने कमरा बंद करके फांसी लगा ली। रामलखन का शव दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर आए थानाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने मौका मुआयना किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या करने वाली खुशबू के एक साल का बेटा आलोक और चार वर्ष की बेटी आरती है। आरती बिलख-बिलखकर अपनी मां के शव से बार-बार लिपट रही थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें