फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में दो पक्ष भिड़े

Sun, 28 May 2017 11:37 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पथराव सात लोग लहूलुहान, पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन की रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान किसी ने पुलिस को फायरिंग की झूठी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को शांतिभंग में पकड़ लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी चंद्रप्रकाश रविवार सुबह दीवार बना रहे थे। इस बीच प्रेमसागर ने विरोध कर आम रास्ता की बात कहकर निर्माण कार्य को रोकने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इस बीच एक पक्ष ने यूपी 100 को फायरिंग की सूचना दे दी। इस पर सीओ अमृतपुर और एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस एक पक्ष से अभिषेक, आलोक, अश्वनी, गंगाराम और दूसरे पक्ष से चंद्रप्रकाश, ब्रह्मप्रकाश और सोनू को पकड़कर थाने ले गई।

पुलिस ने सभी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। सीओ ने बताया कि एक पक्ष अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कराए जाने की बात कह रहा है तो दूसरा पक्ष आम रास्ता की बात कह रहा है। उन्होंने बताया कि लेखपाल और काननूगो को भेजकर इसकी पैमाइश कराई जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि फायरिंग नहीं हुई थी। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें