फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता के मुनीम की गोली मार कर हत्या

Sun, 09 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता के मुनीम की तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी गई। मुनीम के परिजनों ने मृतक के  साथ किराए के मकान में रहने वाले प्रधानपति पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी फरार है। देर रात तक अस्पताल में बसपाई जुटे रहे। सीओ ने अस्पताल पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के मूसा खेड़िया निवासी कौशल कटियार (44) बसपा नेता महेंद्र कटियार के ईंट भट्टे पर मुनीम थे। वह शहर के नेकपुर चौरासी निवासी प्रेमनारायण चौबे के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहते थे।

इसी मकान में बगल वाले पोर्सन में जहानगंज थाना क्षेत्र के नूरपुर बरनैया की ग्राम प्रधान व उनके पति श्याम सिंह रहते हैं। श्याम सिंह और कौशल कटियार के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहा है। बताया जाता है कि शनिवार शाम कौशल कटियार ईंट भट्टे से वापस लौटे।
विज्ञापन


इस दौरान रात करीब नौ बजे  किसी बात को लेकर उनके और प्रधानपति के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि प्रधानपति श्याम सिंह ने गुस्से में आकर तमंचे से कौशल कटियार को गोली मार दी।

गोली लगते ही वह गिर पड़े और तड़पने लगे। इससे चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। आनन-फानन में उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहंा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बसपा नेता महेंद्र कटियार सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए।

कुछ ही देर में मुनीम के परिवार के लोग भी गांव से आ गए। इस बीच सीओ सिटी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिजनों से तहरीर देने को कहा।

कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने प्रधानपति श्याम सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें