जरारी मतदान केंद्र पर भाजयुमो कानपुर मंडल अध्यक्ष समेत सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस सभी पर आरोप है कि ये फर्जी मतदान के लिए आए थे। पुलिस के अनुसार भाजयुमो नेता शैलेंद्र राजपूत बूथ संख्या 193 पर वोट डाल चुके थे। इसके बाद वह दूसरे के नाम से वोट डालने बूथ पर पहुंच गए। इस पर सीआईएसएफ ने उन्हें पकड़ लिया।
एक घंटे तक बूथ पर बैठाए रखा। अभी उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्हें थाने में ही पुलिस बैठाए है। चर्चा है कि इस दौरान जवानों ने उनकी पिटाई भी की। उधर, भाजयुमो नेता का कहना है कि फर्जी वोट डालने का आरोप झूठा है। उन्होंने पुलिस ने केवल बैठा लिया था। पिटाई की बात अफवाह है।
इसके साथ इसी मतदान केंद्र पर रानू शाह, रेहान, चांदमियां, इफ्तिखार निवासी पतौंजा, अमित निवासी न्यामतपुर ठाकुरान और कोविद को इसी आरोप में पुलिस थाने में लाई है।