फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन सवारों को बाइकर लुटेरों ने लूटा

Tue, 10 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नीबकरोरी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे जिला मैनपुरी के वैन सवारों को दिनदहाड़े बाइकर्स लुटेरों ने मारपीट करते हुए लूट लिया और भाग गए। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। जिला मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के गांव विनोदपुर निवासी अरुण कुमार मिश्रा मंगलवार को परिजनों के साथ मारुति वैन से मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबा लक्ष्मणदासपुरी स्थित नीबकरोरी मंदिर आए थे। अरुण के मुताबिक जब
विज्ञापन


वह लोग लौट रहे थे तो संकिसा-मोहम्मदाबाद मार्ग स्थित गांव नगला बाले के पास दोपहर करीब 2 बजे चार बाइकों पर सवार बदमाशों ने वैन ओवरटेक करके रोक ली। इसके बाद वैन चालक रामऔतार मिश्रा को पीटना शुरू कर दिया। अरुण मिश्रा और उनकी रिश्तेदार पुष्पा देवी ने बचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने इन्हें भी पीटा। इस दौरान बदमाश अरुण से

2500 रुपये, एक मोबाइल, रामऔतार मिश्रा से एक मोबाइल और पुष्पा देवी से मंगलसूत्र लूटकर भाग गए। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच कर लौट गई। अरुण मिश्रा ने बताया कि बदमाशों ने करीब 10 मिनट तक लूटपाट की। उनके साथ उनकी मां कुसमा देवी, भाभी रेखा, मनोजनी मिश्रा, बहन शीलू भी थे लेकिन यह लोग वैन में ही बैठे रहे। इससे
विज्ञापन


बदमाश इनसे लूटपाट नहीं कर सके। रामऔतार ने तीन बाइकों के नंबर बताते हुए कहा कि एक बाइक बिना नंबर की थी। चारों बाइकों पर आठ बदमाश सवार थे। रामऔतार ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

रिश्तेदार ले उड़ा जेवर, नगदी
रिश्तेदार ने घर से हजारों की नगदी और जेवर पार कर दिए। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मोहल्ला श्यामनगर निवासी भानुप्रताप सिंह की ससुराल पक्ष का  जिला औरैया थाना अजीतमल के गांव चकसत्तापुर निवासी गोविंद इनके यहां रह रहा था। रिश्तेदार होने से भानुप्रताप उसे घर की चाबियां  देकर चले जाते थे। 22 दिसंबर 2014 को भी वह पत्नी के साथ अपने परिचित को देखने अस्पताल गए थे।

घर की चाबी गोविंद को दे गए थे। जब वह लौटे तो घर से 18 हजार रुपये व सोने चांदी के लाखों के जेवर समेज गोविंद गायब था। बाद में पता चला कि गोविंद नगदी, जेवर ले गया है। भानुप्रताप रिश्तेदार के यहां पहुंचे तो गोविंद टरकाने लगा। उसने अभी तक न तो पैसे दिए  और न ही जेवर। उनकी तहरीर पर पुलिस ने गोविंद के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें