कमालगंज। कच्ची शराब का धंधा करने से मना करने पर बेेटे ने पिता की पिटाई
कर दी और घर में जमकर तोड़ फोड़ किया। इससे गुस्साए पिता ने साहस दिखाते
हुए बेटे को धर दबोचा। उसे बांध कर ठेले पर लादा और थाने पहुंच पुलिस के
हवाले कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर राबी निवासी राधे गिहार
होमगार्ड है। इनका बेटा मुन्ना अवैध तरीके से कच्ची शराब बेचता है। सोमवार
को राधे की पत्नी ने बेटे मुन्ना से अवैध शराब बेचने से मना किया। इससे
गुस्साए मुन्ना ने घर में तोड़फोड़ करना शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर राधे
घर पहुंचा और बेटे को समझाने की कोशिश की। इस पर बेटे का गुस्सा बढ़ गया
वह पिता को भी पीट दिया।
घर में हंगामा करने हुए बरतन आदि बाहर फेकने लगा।
इतना ही नहीं वह दोबारा माता-पिता को जान से मारने की धमकी देने लगा। बेटे
की इस हरकत से परेशान पिता ने उसे दबोच लिया। उसे काबू करने के लिए
हांथ-पांव बांध कर ठेली पर लादा। फिर उसे लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को
सौंप दिया।
फिलहाल पुलिस ने मुन्ना को हिरासत में रखा है। होमगार्ड पिता की
इस पहल का कस्बे के लोगों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि यदि परिवार
के लोग अपने बच्चों को अवैध कारोबार से रोकें तो काफी हद तक पूरे समाज को
फायदा मिलेगा।