फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गैस सिलेंडर फटे, छह झुलसे

Sat, 31 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैस चूल्हे पर सब्जी बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से फट गया। यहीं रखा दूसरा गैस सिलेंडर भी इसकी चपेट में आ गया। सिलेंडरों के फटने से मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया। पड़ोस के मकान की चहारदीवारी भी ढह गई। इस हादसे में टेलीफोन कर्मचारी समेत छह लोग झुलस गए। इनमें से तीन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगानगर कालोनी सोना वाली गली में सुनील मिश्रा का मकान है। शनिवार की शाम को सुनील की पत्नी सुमन देवी किचन में खाना बना रही थीं। गैस पाइप में लीकेज से सिलेंडर में आग लग गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों ने सुमन, मां चंद्रादेवी, बेटी रजनी को बाहर निकला। इस बीच तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।

इसके दस मिनट बाद दूसरा सिलेंडर भी फट गया। इससे मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया। पड़ोस में रहने वाले हरिओम दीक्षित के मकान की चहारदीवारी भी गिर पड़ी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। यह घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाई। पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पुलिस की सतर्कता से घर में रखा तीसरा सिलेंडर फटने से बच गया।
विज्ञापन


आग बुझाने में टेलीफोन कर्मचारी जागेंद्र मिश्रा के अलावा हरिओम दीक्षित, इनकी बहन हिमानी, भाई जयओम, अवनीश पाठक और मोहल्ला नरकसा निवासी कैलाश उर्फ पप्पू आग झुलस गए। इनमें हरिओम दीक्षित, हिमानी, जयओम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैलाश, अवनीश, जागेंद्र ने प्राइवेट उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें