फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू के खेल में सांसद प्रतिनिधि के भाई पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। अवैध बालू खनन के खेल में चार दिन पूर्व बालू भरी ट्राली पकड़वाने के आरोप में दबंगों ने सांसद प्रतिनिधि के भाई व उनके साथी पर हमला कर घायल कर दिया। सांसद प्रतिनिधि के भाई के साथी ने पांच नामजद व तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बलवा व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व पुलिस ने गांव आखूनपुर के पास अवैध खनन कर लाई जा रही बालू भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया था। इस बालू भरी ट्राली को खनन अधिकारी ने सीज कर दिया था। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों से खनन स्थल की नापजोख कर खनन अधिकारी को रिपोर्ट दी थी। इस पर खनन अधिकारी ने भारी भरकम जुर्माना लगाया था।

क्षेत्र में यह चर्चा हो गई कि बालू भरी ट्रैक्टर-ट्राली सांसद प्रतिनिधि के भाई ने पकड़वा दी है। इस पर आरोपी धर्मेंद्र यादव उनसे रंजिश मानने लगे। देर रात करीब साढ़े दस बजे सांसद प्रतिनिधि अजीत राजपूत के भाई व भाजयुमो के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत राजपूत अपने साथी अनुज के साथ उनके घर गांव प्रेमनगर जा रहे थे। नगर के विद्या मंदिर डिग्री कालेज के पास धर्मेंद्र यादव, उनके भाई व साथियों ने बाइकों से घेरकर मारपीट की। इस हमले से इंद्रजीत व उनके साथी अनुज घायल हो गए। दोनों कोतवाली पहुंचे। वहां पुलिस ने दोनों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन


गांव प्रेमनगर निवासी अनुज की तहरीर पर गांव आखूनपुर निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ अजय प्रताप उनके भाई सुधीर, चक्रपाल, मोहल्ला कूंचा निवासी रोहित पाठक, दमदमा निवासी आसू व तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ बलवा व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें