फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिला में दो पक्षों में फायरिंग, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहिला में दबंगई को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। शुक्रवार को भी पुलिस ने गांव में दबिश दी, लेकिन सभी फायरिंग करने वाले फरार हो गए। हालांकि, गांव में फायरिंग से दहशत है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी रायसिंह की गांव में ही परचून की दुकान है। गांव के ही प्रदीप यादव से उनकी मित्रता है। वह अक्सर रायसिंह की दुकान पर बैठते हैं। वहीं लालू यादव का प्रदीप यादव से दंबगई को लेकर विवाद हो गया।

इसी को लेकर लालू राय सिंह से भी चिढ़ते हैं। गुरुवार रात को भी प्रदीप रायसिंह की दुकान पर बैठे थे। इसी को देखकर लालू ने राय सिंह से गाली गलौज कर दी। रायसिंह के विरोध करने विवाद बढ़ गया, तभी दोनों ओर से फायरिंग होने गली।
विज्ञापन


इसी दौरान रायसिंह ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दे दी। प्रभारी कोतवाली शीलेश गौतम तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला। शुक्रवार सुबह भी उन्होंने रोहिला गांव में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से छह लोगों को पाबंद किया गया है। इसमें एक ओर से रायसिंह उनका बेटा शिवम व प्रदीप यादव व दूसरे पक्ष से लालू, सिंटू व पिंटू पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


रोहिला में दो पक्षों में फायरिंग, दहशत

दबंगई की खुन्नस में है विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें