फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों पर बलवा, आम्र्स एक्ट में केस दर्ज

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
देवरिया। गुरुवार की रात जिला अस्पताल गेट से लक्जरी गाड़ी में असलहे संग पकड़े गए पांचों बदमाशों पर कोतवाली पुलिस ने बलवा और आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस सभी को जेल भेजेगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम शशांक शेखर राय ने गुरुवार की रात को जिला अस्पताल गेट से एक लक्जरी गाड़ी में पांच बदमाशों को पकड़ लिया था। तलाशी के दौरान उनके पास से एक नाइन एमएम और एक 32 बोर का तमंचा बरामद हुआ था। पुलिस की पूछताछ में पांचों ने अपना सूरज सिंह, संतोष सिंह निवासी सोपाईघाट, बेलघाट, सुनील शर्मा निवासी पादरी बाजार जंगल सालिगराम, शाहपुर, राहुल शर्मा निवासी गाईबेला, सिकरीगंज और विशाल सिंह निवासी हरिहरपुर, बांसगांव बताया। बदमाशों ने बताया कि गोरखपुर के एक शख्स के कहने पर यहां आए थे। एक मामले में पंचायत होने की बात बताई गई थी। पंचायत में बात नहीं बनती तो हत्या भी कर दिया जाता। कोतवाली पुलिस ने पांचों के खिलाफ बलवा और आम्र्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। उनसे पूछताछ कर और जानकारी जुटाई जा रही है। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। पांचों को शनिवार को न्यायालय के लिए चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें