फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों के ताले तोड़ लाखों के जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चुनावी आचार संहिता में पुलिस की सक्रियता की चोरों ने पोल खोल दी है। क्षेत्र से चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर व नगदी पार कर दी। जानकारी पर पहुंचे परिजनों को घर में सामान अस्त-व्यस्त मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों घटनाओं की फतेेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी राममोहन शुक्ला जनपद हरदोई थाना पाली क्षेत्र के कहरई नकटौरा के मूल निवासी हैं। 19 मार्च को वह परिजनों के साथ अपने भाई स्व. अशोक कुमार शुक्ला की होली उठाने गांव गए थे। शनिवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके मकान के ताले टूटे पड़े हैं। इस पर वह मौके पर पहुंचे। घर के मेनगेट के साथ ही कमरों के ताले टूटे थे व पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने बताया कि चोर बक्से से सोने की चेन, दो जोड़ी कुंडल, पायल, 10 कीमती साड़ी व 50 हजार रुपये, भतीजे करुणेश शुक्ला के कमरे में रखे सूटकेस से एक चेन, पायल व 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं।

उधर, पड़ोस के अनुज कटियार के भाई मनोज कटियार की तीन मार्च को मौत हो गई थी। इससे वह होली उठाने सेंट्रल जेल के पास निनौआ गांव गए थे। शनिवार सुबह उनका पुत्र घर पर गाय को चारा डालने आया तो सभी ताले टूटे मिले। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। इस पर पुत्र ने फोन पर उन्हें व यूपी-100 पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी से पत्नी की दो सोने की चूड़ी, दो जोड़ी टॉप्स, हार, झुमकी, चेन, पायल, पांच हजार रुपये व बेटे दिव्यांश की 2.5 लाख की एफडी के कागजात ले गए हैं। पीड़ितों ने घटनाओं की तहरीर कोतवाली में दी है। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण ने बताया कि दोनों मामलों की तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें