फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये व जेवर रखा विवाहिता का पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होली पर भाई के साथ मायके जा रही महिला का रुपये व जेवर रखा पर्स टेंपो सवार महिला ने पार कर दिया। पीड़िता ने अपने ससुरालीजनों को फोन पर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पड़ोसी जिला एटा थाना व कसबा अलीगंज निवासी श्यामबाबू की बेटी सपना की शादी फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज गांव निवासी शिवकुमार के साथ हुई है। सपना के मुताबिक शादी के बाद उसका भाई अनूप कुमार पहली विदा कराकर सपना को लेकर घर लौट रहा था। याकूतगंज से अनूप कुमार और सपना देवी टेंपो से फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैंड के लिए सवार हुए। सपना ने बताया कि टेंपो पर एक लाल साड़ी पहने महिला पहले से बैठी थी।

इस दौरान महिला ने सपना का पर्स ब्लेड से काटकर उसके अंदर रखा छोटा पर्स निकाल लिया और रास्ते में टेंपो रुकवाकर उतर गई। रोडवेज बस स्टैंड पर सपना और अनूप नीचे उतरे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सपना ने बताया कि पर्स में मांग टीका और करीब तीन हजार रुपये रखे थे। जानकारी मिलने पर महिला के ससुरालीजन मौके पर आ गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर महिला अपने परिजनों के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें