फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैध खनन कर बालू ले जा रही 12 बुग्गियों को तुड़वाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह खनन निरीक्षक ने अवैध खनन कर बालू ले जा रही 12 बुग्गियों को पकड़कर उन्हें जेसीबी से तुड़वा दिया। इससे बुग्गी चालकों हंगामा कर एक नेता के इशारे पर बुग्गी तोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जनपद में कंपिल, अमृतपुर, कमालगंज व शमसाबाद आदि स्थानों पर गंगा के किनारे तेजी से अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। 25 फरवरी को तो अवैध खनन से परेशान तीसराम की मड़ैया के लोगों ने खुद ही माफिया को खदेड़ दिया था। इसके बाद पहुंची पुलिस ने तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी पकड़कर सीज कर दी थी पर खनन विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

इसी तरह शमसाबाद व कंपिल में भी शाम होते ही अवैध खनन का कारोबार शुरू हो जाता है। खनन निरीक्षक डा. सुशील कुमार ने शुक्रवार सुबह टाउनहॉल के पास आठ बुग्गियों को अवैध खनन कर बालू ले जाते पकड़ लिया। उनकी बालू तहसील के पास ही उतरवा दी।
विज्ञापन


साथ ही सभी बुग्गियों को जेसीबी लगाकर तुड़वा दिया। इसके बाद उन्होंने आवास विकास स्थित वन विभाग तिराहे के पास चार अन्य बुग्गियों को पकड़ कर तुड़वा दिया। इससे बुग्गी चालकों ने हंगामा कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक नेता के इशारे पर बुग्गी तुड़वाई गई हैं। वह नेता ही अपने गुुर्गों से अवैध वसूली कराता है। गुर्गों को 150 रुपये प्रति बुग्गी न देने पर यह कार्रवाई कराई गई है। कहा कि बुग्गी ही उनकी रोजी रोटी का साधन था। उसे क्यों तुड़वाया गया।

पर किसी तरह लोगों ने मामला शांत किया। खनन निरीक्षक डा. सुनील कुमार बताया कि थाने में कोई बुग्गी लेने को तैयार नहीं होता है जो थाने में खड़ी करा दी जाती हैं। उन्हें कोई छुड़ाने नहीं जाता है। इस लिए बुग्गियां तुड़वा दी गईं।
विज्ञापन


अवैध खनन कर बालू ले जा रही 12 बुग्गियों को तुड़वाने पर हंगामा

एक नेता के इशारे पर बुग्गी तोड़ने का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें