फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सौरिया में ट्रैक्टर में टक्कर मारने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने महिलाओं सहित चार लोगों को लाठी-डंडे ईंट-पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। घायलों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने सभी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



गांव सौरिया निवासी नेकसे लाल का बेटा निर्दोष कुमार सोमवार सुबह ट्रैक्टर में गेहूं भरकर घर लाया था। गेहूं की बोरियां घर पर उतार रहा था। तभी चचेरा भाई अपना ट्रैक्टर लेकर आया। उसके ट्रैक्टर की टक्कर निर्दोष के ट्रैक्टर में लग गई।


इससे निर्दोष बाल बाल बच गया। उसने उलाहना दिया तो गालीगलौज होने लगा। इसी दौरान पहुंचे उसके परिवार के लोगों ने लाठी डंडों से निर्दोष की पिटाई कर दी। चीखपुकार सुनकर पिता नेकसे लाल, मां सुखदेवी, बहन रीता, भाई गोपाल उर्फ संतोष मौके पर आ गए।
विज्ञापन



उन्होंने निर्दोष को बचाने का प्रयास किया। हमलावरों ने उन्हें भी लाठी डंडों से पीट दिया। ग्रामीणों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। नेकसे, सुखदेवी, रीता और गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने थाने पहुंच कर मामले की तहरीर दी।

पुलिस ने घायलों को सीएचसी कायमगंज भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल

ट्रैक्टर में टक्कर लगने पर शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें