फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हो रही पकड़े गए युवकों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस में बर्राजपुर रेलवे स्टेशन पर हुए धमाके के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों से पूछताछ करने के लिए जीआरपी इंस्पेक्टर फर्रुखाबाद ने शिवराजपुर थाने में डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन


वहीं जीआरपी पकड़े गए लोगों की पहचान करने के लिए सेंट्रल रेलवे स्टेशन कानपुर पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जीआरपी का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

बुधवार की देर शाम कालिंदी एक्सप्रेस में हुए धमाके के बाद पुलिस ने बीते दिन शिवराजपुर से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गुरुवार शाम को ही जीआरपी थाना फर्रुखाबाद मुकेश मलिक पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने के लिए शिवराजपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जीआरपी सेंट्रल रेलवे स्टेशन कानपुर के प्लेटफार्म संख्या चार जहां से घटनावाले दिन कालिंदी फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई थी।

उस प्लेटफार्म की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज में देखा जा रहा है जो लोग पकड़े गए हैं, वह लोग फुटेज में हैं या नहीं। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि जिस बोगी में धमाका हुआ, उसमें कौन-कौन, क्या-क्या सामान लेकर चढ़ा है।

यह भी देखा जा रहा है कि घटना वाली बोगी में मिला थैला कौन लेकर चढ़ रहा है। जीआरपी सूत्रों की मानें तो पकड़े गए लोगों में एक व्यक्ति 64 वर्ष, दूसरा 59 और तीसरा 22 साल का युवक है। विस्फोट वाली बोगी के शौचालय के पास से जो डायरी मिली है।

उसमें लिखी हैंडराइटिंग का मिलान पकड़े गए लोगों की हैंडराइटिंग से कराया जा रहा है। जीआरपी दरोगा राजकुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए लोगों में पिता-पुत्र समेत तीन लोग हैं।

कालिंदी एक्सप्रेस धमाके के मामले में पकड़े गए पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के चेहरों का मिलान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरों से करवाया जाएगा। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की भी पहचान करवाई जा रही है। पकड़े गए लोगों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

कालिंदी एक्सप्रेस धमाके की जांच में लगी एटीएस व जीआरपी के शक की सुई पकड़े गए लोगों के गांव के ही दो लोगों के ऊपर घूम गई है। ऐसा इसलिए है कि पकड़े गए लोगों ने ही मुखबिरी कर गांव के ही दो लोगों को चोरी के मोबाइल में पकड़वाया था और कालिंदी में हुए विस्फोट वाले दिन से ही दोनों गायब चल रहे हैं।

20 फरवरी की शाम कालिंदी में हुए धमाके के बाद से एटीएस और जीआरपी गहनता से मामले के खुलासे में जुट गई है। हर बिंदु की काफी गहराई से जांच की जा रही है। बताते हैं कि डायरी में लिखे नाम के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत जिन तीन लोगों को पकड़ा है।

उन्होंने जीआरपी को बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने गांव के ही दो लोगों को मुखबिरी कर एक तमंचा और एक चोरी का मोबाइल समेत पकड़वाया था। 20 फरवरी को दोनों युवक गांव में दोपहर तक घूमते देखे गए थे। कालिंदी में हुए धमाके के बाद यह दोनों युवक गायब चल रहे हैं। एटीएस और जीआरपी इस बिंदु पर भी गहनता से जांच कर रही है। इन संदिग्धों की भी पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जाएगी।

जीआरपी इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं मुखबिरी की रंजिश में गायब हुए संदिग्ध युवकों ने ही तो नहीं कालिंदी में धमाका कर डायरी में पकड़े गए लोगों के नाम लिख दिए हों। उधर, जीआरपी घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने का दावा कर रही है।

कालिंदी एक्सप्रेस में हुए धमाके के बाद से जीआरपी और आरपीएफ की कालिंदी एक्सप्रेस में सघन तलाशी जारी है। शुक्रवार को भी जीआरपी दरोगा राजकुमार की देखरेख में भिवानी से कानपुर और कानपुर से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस की सघन तलाशी ली गई।

बोगियों में बैठे यात्रियों के लगेज को गहनता से खंगाला गया। इसके साथ ही प्लेटफार्मों पर भी तलाशी ली गई। जीआरपी दरोगा राजकुमार शर्मा ने बताया कि रुटीन चेकिंग के साथ ही सघन चेकिंग भी जारी है।
विज्ञापन



कानपुर सेंट्रल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जीआरपी

फर्रुखाबाद जीआरपी थाना प्रभारी शिवराजपुर थाने में डाले हैं डेरा
घटनास्थल पर मिले पत्र की जांच पकड़े गए लोगों की हैंडराइटिंग से होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें