स्वाट टीम और मऊदरवाजा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कच्ची शराब के दो बड़े धंधेबाजों को पकड़ लिया है। हालांकि पुलिस कुछ बताने से इनकार कर रही है। बताया जाता है कि दोनों लोगों के कब्जे से लगभग 150 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।
कानपुर के घाटमपुर में कच्ची शराब से हुई मौतों के बाद जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। आबकारी विभाग के साथ ही पुलिस कच्ची शराब के धंधेबाजों पर कड़ी नजर रखे है।
गुरुवार को स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित और मऊदरवाजा एसओ डॉ. विनय प्रकाश रॉय ने रामलीला गड्डा निवासी कच्ची शराब का कारोबार करने वाले दो बड़े धंधेबाजों को पकड़ लिया है।
हालांकि पुलिस ने अभी इन दोनों लोगों की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। बताते हैं कि स्वाट टीम दोनों लोगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस इनके जरिए जिले में अवैध कच्ची शराब का कारोबार करने वाले और लोगों तक पहुंच सकती है।
इस संबंध में स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने सिर्फ इतना ही बताया कि मऊदरवाजा थाना पुलिस के सहयोग से 150 लीटर कच्ची शराब समेत दो लोगों को पकड़ा है। उधर, मऊदरवाजा पुलिस ने बीबीगंज निवासी अजीत कुमार को दस लीटर कच्ची शराब समेत मोहल्ले के पास से ही गिरफ्तार किया है।
स्वाट टीम ने कच्ची शराब के दो बड़े धंधेबाज दबोचेे
लगभग 150 लीटर कच्ची शराब की बरामद