फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचाल घाट पर दो परचून की दुकानों से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट में दो परचून की दुकानों का ताला तोड़कर चोर हजारों का माल और नगदी चोरी कर ले गए। तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जयनरायन वर्मा रोड निवासी रवेंद्र पाल की पांचाल घाट स्थित यादव मार्केट और शहर कोतवाली क्षेत्र के भगुआ नगला गांव निवासी रामप्रकाश की वर्मा मार्केट में परचून की दुकानें हैं। मंगलवार रात चोरों ने रवेंद्र पाल और रामप्रकाश की दुकानों का ताला तोड़ दिया। चोर दुकान से परचून का सामान और नगदी चोरी कर ले गए। बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई। व्यापारियों ने चौकी में तहरीर दी। रामप्रकाश ने बताया कि चोर चार हजार रुपये और लगभग 15 हजार का परचून सामान और रवेंद्र पाल ने बताया कि चोर करीब 25 हजार रुपये का परचून सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय नगला सेठ का ताला तोड़कर चोर खाद्यान्न चोरी कर ले गए। बुधवार को स्कूल पहुंचीं प्रधानाध्यापिका मार्गश्री ने थाने में तहरीर दी। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि चोर एक-एक पैकेट गेहूं और चावल चोरी कर ले गए हैं।
पांचाल घाट पर दो परचून की दुकानों से चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें