फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा से लाकर 40 हजार में बेची गई महिला

Sun, 01 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला रामनगरिया में गोंडा की महिला को 40 हजार रुपये में जहानगंज के गांव बेहटा के एक युवक को बेच दिया गया। गांव वालों के सहयोग से महिला ने थाने पहुंच कर शिकायत की। पुलिस ने उसे उसके बच्चे के साथ पति के पास भेज दिया है। खरीदने वाले युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव खगियापुर निवासी मलिखान बेहटा गांव में राजमिस्त्री का कार्य करने आया था। इसकी गांव के अविवाहित ज्ञानसिंह से मुलाकात हुई। मलिखान ने ज्ञान सिह से शादी कराने को कहा। उससे मलिखान ने 40 हजार रुपये में महिला का सौदा किया। 28 जनवरी को ज्ञान सिंह ने गांव के महेन्द्र कुमार के माध्यम से मलिखान 40 हजार रुपये दे दिए।  शाम को यह तीनों लोग मेला रामनगरिया आए। यहां मलिखान ने 28 साल की महिला और उसके साथ 6 माह का बच्चा ज्ञान के हवाले कर दिया।

31 जनवरी की शाम महिला गांव के कुछ लोगों के सहयोग से थाने पहुंची। यहां दारोगा उदय नरायन शुक्ला को आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला को बच्चे के साथ पुलिस सुरक्षा में गोंडा पति के पास भेज दिया। दारोगा उदय नरायन शुक्ला ने बताया कि महिला ने बताया कि वह गोंडा की रहने वाली है। वह रिश्तेदारी में ट्रेन से जा रही थी। रास्ते में उसे किसी ने नशीला पदार्थ खिला दिया। वह यहां कैसे आई, नहीं पता। महिला को उसके पति के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने ज्ञान सिंह को हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि मलिखान सिंह ने शादी कराने के नाम पर 40 हजार रुपये लिए थे। महिला ने आंख खराब देखकर साथ रहने से इनकार कर दिया और थाने में आकर शिकायत कर दी। थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि वह दो दिन से वीआईपी ड्यूटी में हैं। इस कारण घटना की जानकारी नहीं है।

इससे पहले भी बेची गई थी महिला
महिला को बेचे जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कमालगंज क्षेत्र में एक महिला को बेचा गया था। छह माह पूर्व गाजीपुर से लाकर एक महिला को कमालगंज क्षेत्र में रुपये लेकर बेच दिया गया था। इसका खुलासा होने के बाद महिला को पुलिस ने उसके घर सुरक्षित भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें