फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केला खिलाकर जहरखुरानों ने बीस हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस से आगरा से अपने घर लखीमपुर जा रहे बाइक मिस्त्री को केला खिलाकर जहरखुरानों ने बीस हजार रुपये व मिक्सी आदि सामान लूट लिया। चालक व परिचालक ने बेहोशी की हालत में उसे फर्रुखाबाद बस स्टेशन पर उतार दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जनपद लखीमपुर खीरी थाना बसगवां के घोड़ा गांव निवासी ओम सिंह (32) पुत्र प्यारे लाल आगरा में रहकर बाइक की दुकान पर मिस्त्री का काम करता है। गुरुवार रात को आगरा से अपने घर जाने के लिए वह रोडवेज बस पर सवार हुआ। रास्ते में उसके साथ सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसे केला खाने को दिया।

केला खाने के बाद वह बेेहोश हो गया। फर्रुखाबाद बस स्टैंड पर बस पहुंचने पर चालक व परिचालक ने उसे वहां उतार दिया। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और ईएमटी ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल में इलाज के बाद होश आने पर उसने बताया कि वह बीस हजार रुपये, मिक्सी आदि सामान लेकर घर जा रहा था। वह सब जहरखुरानों ने लूट लिया है। उसके परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


केला खिलाकर जहरखुरानों ने बीस हजार लूटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें