फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े दंपति से लाखों के जेवरात व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव फगुना अतनपुर के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से जेवर और नकदी लूट ली। बाइक खराब होने पर बदमाश दंपति की बाइक से अपनी बाइक बांधकर ले गए। एक दुकान पर बदमाश पीड़ित की बाइक छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में कुछ भी हाथ न लगा।
विज्ञापन


गांव फगुना अतनपुर निवासी अमित दुबे पुत्र दया महेश दुबे की कुम्हौली निवासी बुआ के घर शादी थी। उनकी पत्नी नेहा वही गईं थीं। शुक्रवार दोपहर वह मोहम्मदाबाद स्थित बैंक से दस हजार रुपये निकाल कर बाइक से पत्नी को लेेने कुम्हौली जा रहा था। वहां से वह पत्नी नेहा व चार माह के बेटे अग्रज को लेकर शाम को वापस आ रहा था। फगुना अतनपुर से करीब पांच सौ मीटर पहले पीछे से एक बाइक से आए दो बदमाशों ने उनकी बाइक में कट मारकर गिरा दिया।

इसके बाद एक बदमाश ने अमित के तमंचा सटा दिया। उससे दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पत्नी नेहा से चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, दो झुमकी और पर्स लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने वहां से भागने के लिए बाइक स्टार्ट कर ली। कुछ आगे बढ़ने पर तभी बदमाशों की बाइक की चेन टूट गई।
विज्ञापन


इस पर बदमाशों ने अमित की बाइक में अपनी बाइक बांध ली और लेकर चले गए। अमित ने घर जाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद वह गांव के एक युवक टिंकू के साथ लुटेरों का पीछा करने नीबकरोरी की ओर गया। ग्रामीणों ने बताया कि लुटेरे नीबकरोरी गांव में अंदर गए हैं।

वहां नगला मोती निवासी कुलदीप की दुकान पर अमित को अपनी बाइक मिल गई। कुलदीप ने बताया कि लुटेरे चेन सही करवाकर भटकुरी की ओर भाग गए। कुछ दूर पीछा करने पर उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति से पूछताछ की। अमित गांव में खेती करता है। कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाइक सवारों ने दंपति को लूटा

जेवरात और नकदी लूटी, बाइक खराब होने पर पीड़ित की बाइक से बांधकर ले गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें