मेडिकल कालेज में छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पकड़े गए
छात्रों के परिवार के लोगों ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई है। एसपी ने
छात्रों को बुलाकर जानकारी की। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक की तहरीर
पर दूसरे गुट के 27 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही
एसपी ने दस दिनों के लिए कालेज की छुट्टी करा दी है।
मऊदरवाजा थाना
इलाके के बघार नाला स्थित मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में गुरुवार को
छात्र गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया था। दोनों गुटों के बीच
लाठियां और सरिया चली थीं। इसमें कई छात्र घायल हो गए थे। अफसरों की टीम ने
कालेज पहुंच कर सरिया, लाठी और ईंट बरामद किए थे। शुक्रवार को अनुज
मालवियान ने दूसरे पक्ष के खिलाफ जानलेवा
हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस
पर पुलिस ने सूरज शेरावत, इम्तियाज, विकास सिंह, अनुज को पकड़ लिया था।
इसकी सूचना पर इनके परिवार के लोग भी आ गए। शनिवार को पकड़े गए छात्र
इम्तियाज के पिता जुम्माखां के अलावा अन्य लोगों ने एसपी दिनेश कुमार पी से
मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के बुलाने पर एसओ सुनील यादव चारों
युवकों को एसपी
निवास लेकर पहुंचे। यहां पर एसपी ने इनसे घटना की जानकारी
ली। एसपी ने दूसरे पक्ष से भी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके अलावा
पकड़े गए युवकों को छोड़ दिया गया। सूरज शेरावत की तहरीर पर पुलिस ने अनुज
मालवियान, प्रकाश गुप्ता, सूरजप्रताप राय, जयवर्धन श्रीवास्तव, सुभाष यादव,
गौरव सिंह, रत्नेश यादव, यदुराज यादव, सरमद भट्ट, राहुल यादव,
अनुपम
मिश्रा, मनीश कुमार, वीरेंद्र सिंह, सौरभ गंगवार, शिवांशु वसुदेव, प्रफुल्ल
कुमार, मोहित यादव, अंबुज तोमर, पुलकित तोमर, विनीत यादव, अमन यादव, दीपक
सिंह, प्रतीक सिंह, विधित सिंह, अमन शर्मा, अनुज यादव, अजीत यादव के खिलाफ
जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली । कालेज का माहौल न बिगड़े इसके लिए
एसपी ने 10 दिन की कालेज प्रबंधक से कह कर छुट्टी करवा दी। छात्रों को
अपने-अपने परिजनों को लाने की भी हिदायत दी गई है।