फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी के 40 हजार पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टेशन से ई-रिक्शा से घुमना बाजार जाते समय एक कपड़ा व्यापारी की जेब से दो युवकों ने 40 हजार रुपये पार कर दिए। युवकों के जाने के बाद जानकारी होने पर व्यापारी ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



जनपद हरदोई के कसबा पाली निवासी प्रदीप गुप्ता पुत्र विजय बहादुर गुप्ता कपड़ा खारीदने के लिए बस से फर्रुखाबाद आए थे। बस स्टेशन पर उतरने के बाद वह ई-रिक्शा से घुमना बाजार जा रहे थे। इसी दौरान नितगंज मोड़ के पास दो युवक रिक्शे में आकर बैठ गए।

घुमना के पास ई-रिक्शा पहुंचने पर दोनों युवक उतर गए और पीछे से आई बाइक पर बैठकर चले गए। यह देख प्रदीप को शक हुआ कि इतनी कम दूरी के लिए यह दोनों युवक ई-रिक्शे में क्यों बैठे। इस पर उन्होंने अपनी जेबें चेक की तो पैंट की जेब कट गई थी और 40 हजार रुपये पार हो चुके थे।
विज्ञापन


इस पर व्यापारी ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया। उससे कोतवाली में पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रदीप ने बताया कि पाली में उसकी कपड़े की दुकान है। उसके लिए वह कपड़े खरीदने आया था।

बस स्टेशन पर उतरने के पर उसकी जेब में रुपये थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कपड़ा व्यापारी के 40 हजार रुपये पार किए

बस स्टेशन से जाते समय ई-रिक्शा में हुई घटना

पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को लिया हिरासत में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें