कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शस्त्र लाइसेंस की बहाली के लिए कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे व्यापारी को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसको मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी गोविंद कौशल का शस्त्र लाइसेंस पुलिस रिपोर्ट के आधार पर निरस्त कर दिया गया था। शस्त्र लाइसेंस की बहाली के लिए गोविंद 20 फरवरी को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गया था। रविवार को उसकी हालत बिगड़ने पर सदर तहसीलदार ने लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने गोविंद को फतेहगढ़ सीओ दफ्तर के पास से शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी गोविंद को जेल पहुंचा दिया गया है। ब्यूरो