फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। प्राइवेट स्कूल के पास पड़ी विवादित जमीन पर कब्जे के लिए रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फायरिंग करने वालों को खदेड़ दिया। पीड़ित ने थाने पहुंच कर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव मानसिंह नगर के मजरा नगला मंत्री निवासी विमल कुमार का गांव में प्राइवेट जूनियर हाईस्कूल है। इसके पास उनकी जमीन पड़ी है। इस जमीन पर गांव नदौरा के मजरा नगला धर्म निवासी कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। रविवार को विमल कुमार खाली पड़ी जमीन पर निर्माण करा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर नगला धर्म गांव से आठ दस लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण बंद करा दिया। इसको लेकर विमल से विवाद हो गया।

यूपी 100 पुलिस के पहुंचने पर सभी लोग चले गए। इसके एक घंटे पर नगला धर्म से करीब 20-25 लोग असलहे लेकर गांव नगला मंत्री पहुंचे और निर्माण करने वाले राजमिस्त्री व मजदूरों को भगाने लगे। इसका विमल कुमार ने विरोध किया तो उनको खदेड़ दिया। दहशत फैलाने को हमलावरों ने फायरिंग की। विमल कुमार की सूचना पर मेरापुर पुलिस और यूपी 100 गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायरिंग करने वालों को खदेड़ दिया। पीड़ित विमल कुमार ने घटना की तहरीर थाने में दी है। एसओ मेरापुर सुदीप मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें