फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर थाना क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर गांव निवासी ग्रामीण साइकिल से हरदोई जनपद निवासी अपने भाई से मिलने जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने शव रोड पर रख कर जाम लगा दिया। करीब 35 मिनट बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


गांव कमालुद्दीनपुर निवासी राकेश पाल (45) पुत्र रघुनाथ का छोटा भाई सुरेश हरदोई जनपद के पचदेवरा गांव में रहता है। रविवार सुबह राकेश साइकिल से भाई के पास जा रहा था। इसी दौरान नीबिया मोड़ के पास पीछे से आई रोडवेज ने साइकिल में टक्कर मार दी।

इससे राकेश उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस को लेकर भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रोड पर शव रख कर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक मार्ग बंद रहने से रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष डोरीलाल व दरोगा दीपक त्रिवेदी ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। राकेश के चचरे भाई वीरपाल ने अज्ञात रोडवेज बस के चालक खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। राकेश के घर में पत्नी शारदा, पांच बेेटे राहुल, अंकुल, रवि, सौरभ और गौरव हैं।
विज्ञापन


उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। राकेश कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी व मजदूरी करता था।

रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम

थाना पुलिस ने आध घंटे बाद समझाकर खुलवाया जाम
हरदोई जिले के पचदेवरा गांव जा रहा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें